Business

सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 37 हजार का आंकड़ा, रुपया में 10 पैसे की मजबूती

Mumbai: कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार ने एक नया कीर्तिमान रचा है. गुरुवार को सेंसेक्स ने पहली बार 37000 का आंकड़ा छुआ है. निफ्टी ने भी 40.20 अंकों की उछाल के साथ 11,172.2 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच कर शुरुआत की है. शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त गुरुवार को भी जारी है. शुरुआती कारोबार में फिलहाल सेंसेक्स 115.74 अंकों की बढ़त के साथ 36,983.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी भी 31.75 अंकों की बढ़त के साथ 11,163.75 के स्तर पर बना हुआ है.

इसे भी पढ़ेंः मारुति सुजुकी ने अपनी 1,279 नई कारों को बुलाया वापस, जाने क्यों

शुरुआती कारोबार में निफ्टी-50 पर भारती एयरटेल, एसबीआई, आईटीसी जैसे हैवीवेट शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं, सेंसेक्स पर पीएनबी हाउसिंग, अंबुजा सीमेंट और डीबीएल के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. बता दें कि बुधवार को भी शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स बंद भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर हुआ. हालांकि निफ्टी सपाट रहा.

इसे भी पढ़ेंः पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी अमेरिका से भागा, एंटीगुआ पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत

डॉलर के मुकाबले रुपये में दूसरे दिन सुधार जारी रहा. घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बीच निर्यातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली से रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 68.69 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. मुद्रा डीलरों ने कहा कि निर्यातकों एवं बैकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली बढ़ने और घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त से रुपये को समर्थन मिला. इसके अलावा , अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से भी रुपये को समर्थन मिला.

बुधवार को कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे सुधरकर 68.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button