
Giridih: एससी-एसटी आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले के खिलाफ बुधवार को भारत बंद का गिरिडीह में जोरदार असर दिखा. इंडी गठबंधन में शामिल दल ने इस बंद को अपना समर्थन दिया था. वही भीम आर्मी वाले सुबह से ही सड़कों पर निकल चुके थे. जेएमएम और कांग्रेस नेताओं का कुनबा अलग-अलग शहर को बंद कराने निकला. जेएमएम तीन गुटों में बंद कराता दिखा. एक गुट में शामिल कुछ युवक बाइक पर सवार होकर निकले. और शहर के कई हिस्सों का भ्रमण किया.


भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का तांडव जगह-जगह दिखा. कहीं राह चलते ऑटो के शीशे तोड़े दिए, तो कई स्थानों पर तो दुकानों को नुकसान भी पहुंचाया. लेकिन उपनगरी पचंबा के हटिया चौक पर भीम आर्मी के लोगों ने एक जूता-चप्पल की दुकान में घुस गए. और दुकान में रखे सामानों को फेंकना शुरु कर दिया. विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट की गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पीटना शुरु किया. मौका रहते पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ कर भगा दिया.
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने गिरिडीह-मधुपुर ट्रेन के इंजन पर चढ़कर हंगामा किया. जबकि कई स्थानों पर बड़े बड़े ट्रक को खड़ा कर आवागमन भी बाधित कर दिया. बस पड़ाव, गिरिडीह कोर्ट रोड, टावर चौक समेत कई स्थानों पर झामुमो द्वारा रस्ता बाधित कर दिया गया. जेएमएम के तीन गुट में बंद समर्थक निकले थे. और शहर के बाजार को बंद कराया.
इधर गिरिडीह कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाल कर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. दोनो कांग्रेस नेताओ के नेतृत्व में चंद कांग्रेस समर्थक इस दौरान बाइक पर निकले. और बाजार बंद कराया.




