BiharNEWS

पूर्णिया में एक दर्जन बाल कैदी बाल सुधार गृह से फरार

Purnea : जिले में बुधवार को एक दर्जन से अधिक बाल कैदी सुधार गृह से फरार हो गये हैं. इससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप का माहौल उत्पन हो गया. यह घटना मंगलवार की देर रात की है. बुधवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही खोजबीन शुरू कर दी गयी.

जब पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को तब खंगाला गया तो पूरे घटनाक्रम का पता चला. सीसीटीवी फुटेज में बाल कैदियों की दीवार फांदते हुए तस्वीकरें दिखाई दीं. इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना समेत आसपास के थाने की पुलिस सक्रिय हो गयी. फिलहाल, सभी बाल कैदियों की छानबीन की जा रही है.

ये भी पढ़े :   6th JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से लिखित में मांगा जवाब, 20 जुलाई को अगली सुनवाई

Related Articles

Back to top button