BiharNEWS

शेखपुरा में फूड प्वाइजनिंग से आधा दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Shekhpura : जिले में फूड प्वाइजनिंग के कारण आधा दर्जन छात्राओं की तबीयत बुधवार को बिगड़ गयी है. सभी छात्राओं का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है. मामला लोदीपुर गांव के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का है. एक साथ कई छात्राओं के अचानक बीमार पड़ने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी. स्थिति की नाजुकता देखते हुए स्कूल के शिक्षकों ने छात्राओं का पहले तो स्कूल में ही इलाज करने की कोशिश की उसके बाद ज्यादा स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया. फिलहाल छात्राओं की स्थिति पर स्कूल प्रशासन और डॉक्टर नजर बनाये हुए हैं.

ये भी पढ़े :   6th JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से लिखित में मांगा जवाब, 20 जुलाई को अगली सुनवाई

Related Articles

Back to top button