ChatraCrime NewsJharkhand

लॉकडाउन के बावजूद सक्रिय हैं अफीम तस्कर, चोरी छुपे कर रहे डोडा-पोस्ता और अफीम का कारोबार

Ranchi: कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन है. लॉकडाउन होने के बावजूद अफीम तस्कर और स्थानीय सप्लायर सक्रिय हैं. पिछले एक महीने के दौरान झारखंड में अफीम तस्करी के दर्जनों मामले सामने आये हैं.

पुलिस की पकड़ में आये अफीम तस्करी के मामलों से स्पष्ट है कि बाहर के तस्कर चोरी छुपे स्थानीय बड़े तस्करों से अफीम, डोडा और पोस्ता खरीदकर सप्लाई कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी की नई गाइडलाइंसः सोशल डिस्टेंसिंग और आरोग्य सेतू ऐप जरूरी

लॉकडाउन में अफीम की कीमत हुई कम

जानकारी के अनुसार राज्य के कई जिलों में कुछ समय पहले ही अफीम की फसल तैयार हो गयी थी. अफीम की खेती करने वाले और अफीम तस्करों ने अफीम और डोडा का स्टॉक जमा कर रखा था.

लेकिन लॉकडाउन की वजह से वाहनों की आवाजाही न होने से अफीम की कीमत कम हुई है. ऐसे में इसका फायदा बाहर के तस्कर उठाने में लगे हैं. तस्कर कम दाम में अफीम, डोडा खरीदकर ज्यादा दाम पर बेच रहे हैं. कुछ तस्कर अफीम बाहर ले लाने के प्रयास में भी हैं.

इसे भी पढ़ें- #CoronaUpdate: देश में 1लाख 12हजार 359 मरीज, एक्टिव केस के मामले में दुनिया में पांचवें नंबर पर भारत

पिछले एक महीने में करोड़ों के अफीम बरामद

20 मई, 2020: खूंटी में अफीम तस्करों के खिलाफ खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली. अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 14.7 किलो अफीम के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया था. बरामद अफीम की बाजार मूल्य लगभग 10 लाख बतायी गयी थी.

14 मई, 2020: चतरा एसपी ऋषव कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने लोवागाड़ा गांव से 26 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार तस्कर नीतीश कुमार वर्मा से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया था. बरामद अफीम की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बतायी गयी.

13 मई, 2020: रांची में लॉकडाउन की सख्ती के बीच तरबूज की आड़ में अफीम के डोडा का कारोबार चल रहा था. इसका भंडाफोड़ करते हुए पंडरा पुलिस ने पिस्का मोड़ के पास से एक व्यक्ति को 100 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया था.

11 मई, 2020: चतरा पुलिस ने अफीम तस्करों के विरुद्ध  कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये का अफीम पकड़ा था.

2 मई, 2020: खूंटी मारंगहादा थानांतर्गत हेंडेवा गांव के पास से पुलिस ने एक एलपी ट्रक व मारुति वैन में तरबूज की आड़ में की जा रही अफीम के डोडा की तस्करी का खुलासा किया था. पुलिस ने ट्रक व मारुति वैन से 127 बोरे में 1909 किलो डोडा बरामद किया था. जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बतायी गयी थी.

इसे भी पढ़ें- अर्जुन मुंडा समेत 400 लोगों के फोन टैप कराते थे पूर्व सीएम रघुवर दास, FIR दर्ज करे सरकार: डॉ अजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button