Corona_UpdatesJharkhandRanchi

उपायुक्त ने की कोरोना संक्रमण के लिए गठित कोषांगों की समीक्षा, कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को सील करने का निर्देश

Ranchi : कोरोना संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिए जिला स्तर पर गठित कोषांगों की रांची उपायुक्त छवि रंजन ने समीक्षा की. यह बैठक समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित की गयी थी. बैठक में विभिन्न कोषांगों के वरीय प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने विभागों की तरफ से अब तक किये गये कार्य, कार्य निष्पादन में समस्या और विभागों के बीच समन्वय को लेकर पूरी जानकारी ली.

 

उपायुक्त ने टेस्टिंग, वैक्सीनेशन, डेड बॉडी डिस्पोजल, होम आइसोलेशन, आईईसी सेल इत्यादि को लेकर विस्तार से समीक्षा की. टेस्टिंग सेल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जांच के लिए बनाये गये टीम और जांच केन्द्र को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए. जिसमें उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों की भी जांच की जाए.

 

उपायुक्त ने रांची के निजी और सरकारी अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाये जाने को लेकर उप विकास आयुक्त को निर्देशित किया. डेड बॉडी सेल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने सेल के वरीय प्रभारी से पूरी जानकारी ली.  जिसके बाद उपायुक्त ने कहा कि पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ बॉडी का डिस्पोजल कराया जाय.

 

उपायुक्त ने कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वाले दुकानों और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो दुकान और प्रतिष्ठान को 48 घंटे के लिए सील करें.

इसे भी पढ़ें : Chandigarh की हॉकी टीम के सभी सदस्यों की रिपोर्ट आयी निगेटिव, अब सिमडेगा से वापस लौटेगी टीम

Related Articles

Back to top button