BiharLead News

बिहार में हो गया विभागों का बंटवारा, गृह विभाग इस बार भी नीतीशे के पास

  • उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को वित्त विभाग, रेणु को पंचायती राज विभाग

Patna : बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को विभागों का बंटवारा कर दिया. इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है. पिछली सरकार में भी गृह विभाग नीतीश कुमार के पास ही था. वहीं, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को वित्त विभाग मिला है. इसके अलावा तारकिशोर प्रसाद को वे विभाग भी मिले हैं, जो पिछली सरकार में सुशील मोदी के जिम्मे थे. वहीं, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें- तबलीगी जमात समागम की मीडिया रिपोर्टिंग के मामले पर केंद्र के जवाब से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट नहीं

शिक्षा मेवालाल चौधरी, स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मंगल पांडेय को

इधर, मेवालाल चौधरी को शिक्षा विभाग संभालने की जिम्मेदारी दी गयी है. जनता के स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी (स्वास्थ्य विभाग) मंगल पांडेय को सौंपी गयी है. पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी भी मंगल पांडेय को ही दी गयी है. विजय चौधरी के जिम्मे ग्रामीण विकास, जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग आये हैं. उधर, जेडीयू कोटे से आये अशोक चौधरी को भवन निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया है.

बता दें कि बिहार में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनी है. नीतीश कुमार और दो उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत अन्य मंत्रियों ने सोमवार को ही पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. अब मंगलवार को इस सरकार में विभागों का बंटवारा हुआ है.

इसे भी पढ़ें- लालू को हैं 16 बीमारियां, सभी इनक्यूरेबल

जानिये किसके जिम्मे मिला कौन सा विभाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमारगृह, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, विजिलेंस. इनके अलावा किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए विभाग.
रेणु देवीपंचायती राज,  पिछड़ी जाति का उत्थान और ईबीसी कल्याण, उद्योग.
तारकिशोर प्रसादवित्त, वाणिज्यिक कर, पर्यावरण एवं वन, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास विभाग.
मेवालाल चौधरीशिक्षा
मंगल पांडेस्वास्थ्य, सड़क और कला एवं संस्कृति विभाग
बिजेंद्र यादवऊर्जा, निषेध, योजना, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले का विभाग.
विजय चौधरीग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य.
शीला कुमारीपरिवहन
संतोष मांझीलघु सिंचाई, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
मुकेश साहनीपशुपालन एवं मत्स्य पालन
अमरेंद्र सिंहकृषि, सहकारी और गन्ना विभाग
रामप्रीत पासवानपीएचईडी
जीवेश कुमारपर्यटन, श्रम और खान विभाग
राम सूरतराजस्व और कानून मंत्रालय

 

Related Articles

Back to top button