DeogharJharkhandLead NewsNEWS

देवघर : दूसरी सोमवारी पर जलार्पण जारी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Deoghar : श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी व मेले के 12वें दिन अहले सुबह से ही बाबा मंदिर प्रांगण और आसपास का क्षेत्र बोल बम के नारों से गुंजयमान हो रहा हैं. अहले प्रातः 03:50 बजे बाबा मंदिर गर्भगृह का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. कांवरियों की कतार तड़के सुबह कुमैठा तक पहुंच गयी हैं. इन शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. वहीं रुटलाइन में लगातार रात्रि से ही श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी लगातार उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व वरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है. जलार्पण हेतु कतारबद्ध कांवरियों को कुमैठा, नंदन पहाड़, परमेश्वर दयाल रॉड, बरमसिया, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क से मानसिंघी फुट ओवर ब्रीज होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है. साथ ही रूट लाईन के हर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें: Droupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी शपथ, 21 तोपों से दी जाएगी सलामी

Related Articles

Back to top button