DeogharJharkhandLead NewsNEWSRanchi

Deoghar रोपवे हादसा: और 12 लोग बचाए गए, अभी भी फंसे हैं चार से पांच लोग

Deoghar: त्रिकुट रोपवे हादसे के बाद जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत आज (मंगलवार) सुबह से अब तक 12 लोगों को बचा लिया गया है. ट्राली में फंसे लोगों में 45 को बचा लिया गया है. अब भी चार से पांच लोग फंसे हुए हैं. आईटीबीपी, एनडीआरएफ, पुलिस बल व स्थानीय लोगों की संयुक्त रेस्क्यू जारी है. उम्मीद है कि एक घंटे के दौरान फंसे हुए चार लोगों को भी बचा लिया जाएगा.

मालूम हो कि त्रिकुट पर्वत पर रोपवे हादसा रविवार शाम चार हुआ था. करीब 60 लोग ऊपर फंसे थे. इनमें 12 लोगों को स्थानीय लोगों ने रविवार को ही बचा लिया गया था. करीब 33 लोगों को सोमवार  को बचाया गया था. हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है. सोमवार की शाम एयरलिफ्ट के दौरान हेलीकॉप्टर में घुसने से पहले एक सेफ्टी बेल्ट खुल जाने के कारण एक युवक 860 फीट खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इस हादसे के बाद शाम को रेस्क्यू रोक दिया गया था. इसके बाद सोमवार की सुबह से फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया.

घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी: सीएम हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर जिला स्थित त्रिकूट पर्वत के रोपवे का तार टूटने से हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. एनडीआरएफ और बचाव दल द्वारा लोगों को सकुशल निकालने का प्रयास जारी है. इसमें विशेषज्ञों की भी सहायता ली जा रही है.

Related Articles

Back to top button