
Dhanbad : एक ओर वैश्विक महामारी कोरोना से दुनिया भर के लोग बेहाल हैं वही कोयलांचल धनबाद में आईआईटी-आईएसएम के छात्रों ने इतिहास रचा है.
आईआईटी-आइएसएम के 7 छात्रों को 54.57 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर गूगल ने ऑफर दिया है. इनमें नव्या श्रीवास्तव, अनुष्का मित्तल, अखिल बिनानी, ज्योति कुमारी, शिवांश अवस्थी, पवन मोहन डोगरा, विशाल कुमार सोम शामिल हैं. सभी छात्र कंप्यूटर साइंस से जुड़े हुए हैं. जानकार बता रहे हैं कि वर्ष 2021 बैच के लिए यह अब तक का सर्वाधिक पैकेज है.

इसे भी पढ़ें : रिम्स में जून के दूसरे सप्ताह से ओपन हार्ट सर्जरी शुरू
मालूम हो कि इससे पहले जापानी कंपनी लिंकविज ने 48.31 लाख की सालाना पैकेज आईआईटी-आईएसएम के छात्रों को दिया था. वहीं अप्रैल में गूगल दो इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा एक कंप्यूटर साइंस के छात्र को 44 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर दे चुका है.
बताया जाता है कि बीटेक समेत अन्य कोर्स के 656 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हो चुका है. इतनी बड़ी रकम के सालाना पैकेज मिलने के बाद आईआईटी-आईएसएम के छात्र-छात्राओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. कैंपस प्लेसमेंट के लिए अब तक 144 कंपनियां रजिस्टर्ड हैं.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : जल्द दूर होगी टीके की कमी, विदेशी वैक्सीनों का दोबारा नहीं होगा ट्रायल




