Deoghar

देवघर : ऑटो-कार की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Deoghar : रविवार को सारवां देवघर मुख्य मार्ग में घोरपरास मध्य विद्यालय के समीप ऑटो व कार के बीच हुई टक्कर में एक की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं.

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बलेनो कार सारठ की तरफ से देवघर की ओर जा रहे थी. जबकि आटो संख्या विपरीत दिशा से सारवां की ओर जा रहे था. इसी बीच स्कूल के समीप मुख्य मार्ग के किनारे महुआ का पेड़ किसी ग्रामीण के द्वारा काटा जा रहा था. जिसका डाल मुख्य मार्ग के बीचो-बीच गिर जाने से दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी.

इसे भी पढ़ें :कोरोना की दूसरी लहर में बिहार में 48 बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, बढ़ा मानव तस्करी का खतरा

जिसमें एक की मौत हो गयी. मृतक जामताड़ा जिला का रहने वाला बताया जा रहा है. घायल तीन लोगों में देवघर के कोरियासा गांव निवासी विकास दास, मेनका देवी, राम रायडीह देवीपुर के दीपक सिंह शामिल है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय भारी बारिश हो रही थी.

घटना की सूचना मिलते ही सारवां व कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मौके पर मौजूद सारवां थाना के एसआई गुरुदयाल बहाल, शशि कुमार, एएसआई सिकंदर प्रसाद सिंह, रंजीत प्रसाद ने ग्रामीणों व पुलिस बल के सहयोग से मौके से दुर्घटना ग्रस्त कार व काटे जा रहे महुआ पुलिस पेड़ की लकड़ी को जब्त कर थाना ले गए.

इसे भी पढ़ें :BSNL का 90 दिन वैलिडिटी वाला धमाकेदार प्लान लांच, Jio से 2.4 गुना ज्यादा मिलेगा डेटा

Related Articles

Back to top button