DeogharJharkhand

देवघर : नगर आयुक्त ने की पीएम आवास योजना शहरी की समीक्षा

Deoghar : मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तृतीय घटक भागीदारी में किफायती आवास योजना के तहत 15 अगस्त से पूर्व लाभुकों को लोन दिलाने की दिशा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा देवघर नगर निगम (डीएमसी) के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने की. समीक्षा बैठक में बैंकों के साथ वार्ता कर वरीय प्रभारी एवं नोडल प्रभारी को प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया गया. साथ ही नगर आयुक्त ने कल बुधवार को 10 लोन हेतु लाभार्थियों को कार्यालय बुलाकर प्रक्रिया प्रारंभ करने का आदेश दिया.

इसे भी पढ़ें :पंजाब में स्कूल खुलते ही 2 स्कूलों के 20 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

बैठक में नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के चतुर्थ घटक के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण में नए स्वीकृत आवासों का जियो टैग में तेजी लाने का निर्देश दिया.

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि 15 अगस्त को कम से कम 1500 आवासों का जियोटैग कर भुगतान किया जाय. बैठक में वरीय प्रभारी अनुज राकेश किस्पोट्टा, नोडल प्रभारी नवनीत राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :नीतीश सरकार का मिशन जल जीवन हरियाली के तहत 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

Related Articles

Back to top button