Crime NewsDeoghar

देवघर : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन, 10 अपराधी गिरफ्तार

Deoghar : देवघर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया है. इस मामले में चोरी की 11 बाइक के के साथ 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को एसपी अश्विनी सिन्हा ने पूरे मामले की जानकारी दी.

एसपी ने बताया कि देवघर शहरी क्षेत्र से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना घट रही है. जिसके रोकथाम के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. इस विशेष टीम ने देवघर नगर, कुंडा और मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

एसपी ने बताया कि इस मामले में गिरोह के सरगना उदय दास और अभिषेक सिंह उर्फ सोनू को चंद्रमनडीह थाना की पुलिस द्वारा पिछले दिनों पकड़ा गया था. वहीं देवघर जिला में गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी के 11 बाईक समेत मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल पार्ट्स की भी बरामदगी हुई है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में सोहन मंडल, प्रकाश मंडल, उत्तम कुमार, जलधर यादव, सूरज कुमार, अरुण दास, अब्दुल रहमान, श्रवण साह, राहुल दास और सुवेश सिंह का नाम शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें : गिरीडीह डीसी ने नक्सली सुरंग और वसीर के खिलाफ आर्म्स और विस्फोटक पदार्थ एक्ट के तहत अभियोजन की स्वीकृति दी

Related Articles

Back to top button