Uncategorized

आरएसएस से जुड़े संगठनों ने उठायी आवाज, कहा बेरोजगारी और किसानों की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाये सरकार

New Delhi: आरएसएस से जुड़े संगठन स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय किसान मंच ने सरकार से नये उद्योगों को प्रोत्साहित करने की सिफारिश की है. उनकी सिफारिश करने के पीछे की वजह बतायी गयी कि सरकार के प्रोत्साहन से छोटे और नए उद्योग विकसित होंगे और देश में बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने में इससे मदद मिलेगी. सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिये जाने से नये रोजगार पैदा होने की संभावनाएं बढेगी. इन संगठनों के अनुसार मोदी सरकार को देश में बढ़ रही बेरोजगारी और कृषि व किसान संबंधी समस्या को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: पलामू: अनियंत्रित हो गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, नाबालिग चालक और मजदूर की मौत (देखें वीडियो)

बेरोजगारी और किसानों की समस्या पर ध्यान दे सरकार

आरएसएस से जुड़े संगठन भारतीय किसान मंच और स्वदेशी जागरण मंच ने मोदी सरकार से कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले बजट में बेरोजगारी और कृषि संकट को संबोधित किया जाय. टेलीग्राफ में छपी खबर के अनुसार, इन संगठनों का कहना है कि मोदी सरकार को बढ़ती बेरोजगारी और कृषि समस्या को दूर करना चाहिए.

देश में अधिक नौकरियां पैदा करने की आवश्यकताः अश्विनी महाजन

मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने भी देश में अधिक नौकरियां पैदा करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए हमें जीडीपी ग्रोथ सेंट्रिक मॉडल को एम्प्लॉयमेंट जनरेशन मॉडल में शिफ्ट करने की जरूरत है. हमें सनराइज़ सेक्टर को समर्थन देना चाहिए जिससे की ज्यादा रोजगार पैदा हो सके.

इसे भी पढ़ें: रांची: 26 जनवरी के दिन सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस की फुर्ती से संभला मामला

मंच ने कृषि उत्पाद पर जीएसटी के लिए मुआवजा देने की भी सलाह दी

भारतीय किसान मंच ने मिनिमम सपोर्ट प्राइस बढ़ाने की आवश्यकता को लेकर बीजेपी सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया. मंच ने कृषि उत्पाद पर जीएसटी के लिए मुआवजा देने की भी सलाह दी है. कहा कि देश के किसानों की समस्या को जल्द से जल्द दूर किये जाने के उपाय किये जाने की जरूरत है. इसके लिए सरकार को जरूरी कदम उठाने चाहिए.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

  1. 637963 941075When I originally commented I clicked the -Notify me when new feedback are added- checkbox and now every time a remark is added I get four emails with the same comment. Is there any approach youll be able to remove me from that service? Thanks! 455209

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button