
Deoghar : स्थानीय टावर चौक पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन देवघर जिला इकाई के द्वारा जामताड़ा विधानसभा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया. विधायक अंसारी द्वारा तालिबान के समर्थन में दिये बयान विरोध में पुतला दहन किया गया.
इसे भी पढ़ें : आजसू पार्टी ने हेमंत सरकार पर लगाया पिछड़ों को अधिकार देने में ठगने का आरोप
मौके पर जिला अध्यक्ष प्रभाकर शांडिल्य ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर जिला इकाई इरफान अंसारी का पुतला दहन कर रहा है. इरफान अंसारी का यह बयान बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन है.
सारवां बस स्टैंड पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन प्रखंड कमेटी की ओर से जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन प्रखंड अध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व मे किया गया. मौके पर प्रभाकर शांडिल्य, बलराम पोद्दार, उपेंद्र यादव, अशोक दास, अनिल कुमार वर्मा, आशीष पांडेय, रूबी द्वारी झा, सुनीता जयसवाल, आरती विश्वकर्मा, चांदनी शर्मा, विजय राउत, अजय राउत, विकास झा, सूरज झा, सीएन दुबे, दिव्यांशु सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार, बलराम पोद्दार, प्रफुल्ल सिंह, दिलीप पांडेय, मदन सिंह, सीताराम हाजरा, रामप्रसाद हाजरा, संजय कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, कपिल वर्मा, पंकज सिंह, संजय लाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री हुए Corona positive, कई सदस्य हुए आइसोलेट




