BiharBihar Updates

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज एम्स से मिलेगी छुट्टी

Patna:  आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स से आज (शुक्रवार) को छुट्टी मिल जाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रिम्स से छुट्टी पाते ही लालू पटना लौट सकते हैं. हालांकि, फिलहाल पार्टी या परिजन की ओर कोई बयान नहीं आया है.

 

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे. इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी, जिसके बाद लालू को दिल्ली ले जाया गया. लेकिन अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है, जिसके बाद उन्हें आज एम्स से छुट्टी मिल जाएगी.

Related Articles

Back to top button