
Deoghar: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार बुधवार को देवघर नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में आगामी महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि महाशिवरात्रि हम सबों के लिए एक बड़ा चैलेंज है और इसे आपसी समन्वय से सफलता पूर्वक संपन्न कराना है. बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को नागरिक सुविधा बेहतर ढंग से सेवा प्रदान करने का निदेश दिया. सभी संबंधित स्थानों पर साफ़ सफाई, पेयजलापूर्ति, विद्युत् व्यवस्था आदि की उचित व्यवस्था ससमय करने का निदेश दिया. देवघर नगर निगम द्वारा 10 फरवरी से 16 फरवरी तक महाशिवरात्रि विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस विशेष सफाई अभियान हेतु देवघर नगर निगम के नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा (मो० 7979752547) को मंदिर क्षेत्र, नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास (मो० 7979783891) एवं नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर (मो० 7766001968) को शहरी क्षेत्र तथा कर्मवीर वर्मा (मो० 8873654190) को जसीडीह क्षेत्र के सफाई का नोडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
नगर आयुक्त द्वारा अभियान चला कर मंदिर क्षेत्र में सड़क पर किये जा रहे अतिक्रमण को भी सख्ती से हटाने एवं अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूलने संबंधी निर्देश भी दिया गया. महाशिवरात्रि स्पेशल सफाई अभियान के दौरान जनभागीदारी से शहर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के भी मुक्त कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही नवनिर्मित आईएसबीटी बस स्टैंड को भी महाशिवरात्रि के दौरान आने वाले बस आदि के सशुल्क पार्किंग हेतु इस्तेमाल में लाने का निर्णय लिया गया. महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शहर में नियमित रूप से पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश संबंधित को दिया गया. शहर में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखने एवं महाशिवरात्रि रूट लाइन पर पानी टैंकर, शौचालय, विद्युत् व्यवस्था, रोड स्लैब आदि का प्रबंध करने का भी निदेश दिया गया. एमएसडब्लूएम एजेंसी को सभी संबंधित स्थलों की साफ़ सफाई करने का निदेश दिया गया है. बैठक में प्रशिक्षु सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, सभी नगर मिशन प्रबंधक, सभी नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह बने त्रिपुरा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस




