JamshedpurJharkhand

#Lockdown: जमशेदपुर में पुलिस ने रोका तो बाइक सवार युवक ने जवान पर तान दी पिस्तौल

Jamshedpur: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन करवाने में जुटी जमशेदपुर पुलिस के सामने एक शुक्रवार को एक अजीबोगरीब स्थिति आ गयी जब सड़क पर बाइक सवार ने जवान के ऊपर ही पिस्तौल तान दी.

कदमा थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट सवार रमण कुमार नाम युवक को जब रुकने का इशारा किया तो उसने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर पुलिस के ऊपर चलाने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया.

बता दें कि रमण कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है और हत्या और गोलीबारी के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें : whatsapp पर खबरें भेजना मुश्किल, न्यूज विंग की खबरें पढ़ते रहने के लिए हमारे Telegram चैनल से जुड़ें, जानें कैसे जुड़ें टेलिग्राम चैनल से

खुद को गोली मारने की कही बात

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गये रमण कुमार से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पुलिस के ऊपर गोली नहीं चलाता, बल्कि वो खुद को पेट में गोली मारने के लिए पिस्टल निकाला था.

रमण कुमार झा बिहार के सहरसा का मूल निवासी है और झारखंड के कदमा इलाके में रह रहा था.

इसे भी पढ़ें : #Lockdown : ओडिशा के झारसुगुड़ा में फंसे गढ़वा के 23 मजदूर, नहीं मिली मदद, भूखों रहने की नौबत

गिरफ्तार युवक का अपराधिक इतिहास

कदमा थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान रमन कुमार को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर अपने हाथ में ले लिया.

लेकिन तब तक पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. रमन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है.

वह हत्या, आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका है. हाल के दिन में ही वह जेल से बाहर आया था. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें : रिम्स के डॉक्टर की पहल: आम लोगों के कोरोना के ज्ञान पर होगा सर्वे, महामारी से लड़ने में मिलेगी मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button