
Nalanda: जिले के बिंद थाना इलाके के मसियाडीह गांव में बदमाशों ने मामूली विवाद में देर रात पिता-पुत्र को गोली मार दी. गोली लगने से छोटन पासवान के पुत्र धर्मवीर पासवान की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटन पासवान को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
परिजन की मानें तो गांव में एक महिला से किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो रहा था. इसी विवाद को लेकर पिता-पुत्र महिला विरोधी गुट को समझाने गए थे. इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से पिता पुत्र दोनों जख्मी हो गए. दोनों को जख्मी हालत में बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सक ने धर्मवीर पासवान को मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. युवक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.




