1st LeadJharkhandRanchi

15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आईएसआईएस आतंकी रिजवान हुआ अरेस्ट

New Delhi: दिल्ली पुलिस को आतंकी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ISIS ने कुख्यात आतंकी रिजवान को गिरफ्तार किया है. रिजवाज राष्ट्रीय जांच एजेंसी के रडार पर था. साथ ही आंतकी पर लाख रुपये का नकद इनाम था.

दिल्ली के दरियागंज के रहने वाले रिजवान के सिर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस के मुताबिक अली आईएसआईएस के पुणे मॉड्यूल का हिस्सा था और फरार था, स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में उसकी मौजूदगी की जांच की जा रही है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कहा, “ISIS मॉड्यूल के आतंकवादी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है. एनआईए ने आतंकी संबंधों वाले अन्य फरार वांछितों के साथ रिजवान अली की तस्वीर भी जारी की थी.

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और अल कायदा और खालिस्तान से जुड़े विभिन्न आतंकवादियों के पोस्टर लगाए. पुलिस ने पूरे शहर में पोस्टर लगाए हैं और लोगों को आतंकवादियों को पकड़ने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित भी किया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के बारे में कोई भी जानकारी देने वालों को ‘उचित’ इनाम दिया जाएगा. पुलिस ने कहा कि सुरक्षा उपाय लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और पुलिस को आतंकवादियों पर नजर रखने में मदद करने के लिए उठाए गए हैं.

 

Related Articles

Back to top button