Lead NewsNationalWorld

किसान आंदोलन का समर्थन करनेवाली एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग पर दिल्ली पुलिस ने किया एफआईआर

‘स्कूल स्ट्राइक फॉर क्लाइमेट’ से चर्चा में आयीं थीं ग्रेटा

New delhi : कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर देश में राजनीति तेज हो गयी है. किसान आंदोलन को लेकर भड़काऊ ट्‌वीट करने के मामले में स्वीडेन की पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. उनपर धारा 153 ए और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ग्रेटा ने किसान आंदोलन के पक्ष में ट्‌वीट किया था. थनबर्ग ने ट्वीट में लिखा था कि हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं. उन्होंने जिन लोगों को मदद चाहिए उनके लिए टूलकिट (सॉफ्टवेयर) साझा किया था.

यह टूलकिट उपयोगकर्ता को प्रदर्शन के समर्थन के तरीकों की विस्तृत जानकारी वाले दस्तावेज तक पहुंच उपलब्ध कराते हैं. इन दस्तावेजों में ट्विटर पर प्रतिक्रिया देना, भारतीय दूतावासों के सामने प्रदर्शन आदि शामिल है जिसे किसानों के समर्थन में करने का आह्वान किया गया है.

इसे भी पढ़ें : अमेरिका ने कृषि कानूनों पर मोदी सरकार का किया समर्थन, शांतिपूर्ण विरोध को लोकतंत्र की बानगी बताया

जानिये कौन हैं ग्रेटा थनबर्ग

ग्रेटा थनबर्ग का जन्म स्टॉकहोम में 3 जनवरी 2003 को हुआ था. ग्रेटा की मां अन्तरराष्ट्रीय ओपेरा सिंगर मालेना एमान हैं, जबकि पिता स्वांते थनबर्ग एक्टर हैं. थनबर्ग 8 साल की उम्र में जलवायु परिवर्तन के बारे में सुना और उस दिशा में काम करना शुरू कर दिया.

ग्रेटा ने इसकी शुरुआत अपने घर से ही की. अपने माता पिता को मांसाहार का त्याग करने और विमान से यात्रा न करने के लिए तैयार किया. 2018 में वो 15 वर्ष की उम्र में स्वीडन की संसद के सामने प्रदर्शन किया था. उसके प्रदर्शन का स्लोगन था ‘स्कूल स्ट्राइक फॉर क्लाइमेट’ लिखा था. धीरे-धीरे ग्रेटा पूरी दुनिया में पर्यावरण एक्टिविस्ट के रूप में जानी पहचानी लगी.

इसे भी पढ़ें- कंगना रनौत पर ट्विटर ने लिया एक्शन, कई ट्वीट् हटाये, “क्वीन” बोलीं पीछे नहीं हटूंगी

Related Articles

Back to top button