JharkhandRanchi

कालाधन वापस लाने, युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया भाजपा ने  : बाबूलाल मरांडी

Ranchi : झाविमो युवा मोर्चा की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि  युवा मोर्चा को पंचायत से गांव स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है. सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में  ढाई लाख के लक्ष्य से कई गुणा अधिक सदस्यों को जोड़ने का काम हुआ है. पार्टी ने झारखंड के हर समुदाय की आवाज बनने का काम किया है. कार्यक्रम में भाजपा पर  निशाना साधते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा, प्रत्येक चुनाव में भाजपा स्टैंड बदलती है. कभी कालाधन लाने, युवाओं को रोजगार  देने का वादा किया था.  2019 तक यह सभ भुला दिया गया. राज्य में बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, जैसी सरकारी व्यवस्था  पूरी तरह चरमरा गयी है. राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य में उद्योग धंधा चौपट होता जा रहा है.

मरांडी ने कहा कि भाजपा का 5 साल के कार्यकाल पूरी तरह दागदार रहा है.  करप्शन के मामले में  राज्य सरकार ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आम जन के सरोकार से  भाजपा को कोई दिलचस्पी नहीं है.  ऐसे में पार्टी युवा मोर्चा पर राज्य के निराश युवाओं को संगठित करने का दायित्व बढ़ जाता है . मोर्चा के पदाधिकारियों और अध्यक्ष को इस  दायित्व को  पूरा करने में पूरे जोश और जुनून के साथ लग जना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : नर्सिंग होम में पिस्तौल चमकाने लगा बदमाश, मची अफरा-तफरी

भूपेंन सिंह बने झाविमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव को देखते हुए झाविमो ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है. युवा मोर्चा की बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव बंधु तिर्की और केंद्रीय मीडिया प्रभारी तौहीद की उपस्थिति में झाविमो  युवा मोर्चा केंद्रीय कार्यसमिति  की बैठक में भूपेंद्र सिंह को युवा मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया.

भूपेंद्र सिंह पहले युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर थे. कार्य समिति की बैठक मेंयुवा मोर्चा से केंद्रीय महासचिव पवन साहू, मंतोष सोरेन, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह, कुणाल किशोर, बजरंग गुप्ता, केंद्रीय सचिव सूरज टोप्पो, विक्की सिंह, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, केंद्रीय प्रवक्ता साऊ अजाज, दिलीप पांडे, बिनोद राय, सुरेश शर्मा, मुन्ना बड़ाइक, सुमित श्रीवास्तव, मुन्ना बड़ाइक, राहुल शाहदेव, परवीन सिंह और कई पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : BCCL के निजी वाहन मालिकों की हड़ताल 20 से, अर्द्धनग्न प्रदर्शन व आत्मदाह की चेतावनी

Related Articles

Back to top button