National

दिल्लीः चलती कार में लगी आग, महिला और उसकी दो बेटियां जिंदा जलीं

New Delhi: राजधानी दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. जहां चलती कार में आग लगने से मां और उसकी दो बेटियों की झुलस कर मौत हो गई. घटना पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास रविवार देर शाम को हुई. आशंका जताई जा रही है कि सीएनजी लीकेज की वजह से यह हादसा हुआ.

इसे भी पढ़ेंः पुलवामा मुठभेड़ में जैश कमांडर मुद्दसिर समेत तीन आतंकवादी ढेर

कार में सवार थे पांच लोग

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे. गाज़ियाबाद के लोनी के रहने वाले उपेंद्र अपनी तीन बेटी और पत्नी को लेकर डट्सन कार से दिल्ली के कालकाजी इलाके में जा रहे थे. उनकी गाड़ी जब अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास पहुंची, गाड़ी में अचानक आग लग गई. उपेंद्र से गाड़ी रोड के साइड में खड़ी कर पहले सामने की सीट पर बैठी अपनी एक बेटी को निकाला.

इसे भी पढ़ेंःसी-वोटर ओपिनियन पोल : एयर स्ट्राइक के बाद भी एनडीए को 264 सीटें, यूपीए को 141

इसके बाद उपेंद्र ने कार की पीछे वाली सीट में बैठीं अपनी पत्नी और बेटियों को निकालने की कोशिश की, लेकिन उस वक्त तक आग ने कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया. उपेंद्र और उनकी बेटी के सामने ही उनकी पत्नी और दो बेटियों की इस हादसे में जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वाली दोनों बच्चियों की उम्र दो साल और पांच साल है.

इसे भी पढ़ेंःलोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों में ट्विटर वार, विपक्ष मोदी को मात देने को आतुर

डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि कार में सीएनजी लगी थी. आशंका है कि सीएनजी लीकेज की वजह से ये हादसा हुआ. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही हादसे की वजह का पता चल पाएगा.

इसे भी पढ़ेंःचार राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव भी

Related Articles

Back to top button