Corona_UpdatesNational

#Delhi: डॉक्टर्स को तीन महीने से नहीं मिली सैलरी, परेशान हो पीएम मोदी से की शिकायत

New Delhi: देश कोरोना संकट से जूझ रहा है. और इस जानलेवा वायरस से देश के डॉक्टर्स सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं. आपदा की इस घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालनेवाले डॉक्टर्स सैलेरी नहीं मिलने से परेशान हैं.

इसे भी पढ़ेंःजमशेदपुर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में संक्रमण के 164 मामले

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के खिलाफ सीधी जंग लड़ने वाले डॉक्टरों ने तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले अस्पतालों के डॉक्टरों के एक यूनियन ने पीएम को पत्र लिखकर आवाज उठाई है.

तीन महीने से डॉक्टर्स को नहीं मिली तनख्वाह

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों के चिकित्सकों के एक संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों के डॉक्टरों को पिछले तीन महीने की तनख्वाह नहीं मिली है.

अधिकारियों ने बताया कि म्यूनिसिपल कोरपोरेशन डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पिछले सप्ताह ई-मेल से यह पत्र भेजा. यह एसोएिशन तब बनी था जब निगम तीन हिस्सों में नहीं बंटा था. एसोसिएशन ने कहा कि ये डॉक्टर कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत ही तनावपूर्ण दशा में काम कर रहे हैं.

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आर आर गौतम ने कहा, ‘ हमें पिछले तीन महीने से तनख्वाह नहीं दी गयी है और डॉक्टर के तौर पर हम मरीजों की सेवा करने का अपना कर्तव्य जानते हैं. हम ज्यादा कुछ नहीं, बल्कि बस अपना वेतन मांग रहे हैं.’

वही मामले को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

इसे भी पढ़ेंः#Covid-19: 24 घंटे में देश में 3604 नये केस-87 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार के पार

देश में 70 हजार से अधिक कोरोना मरीज

देश में कोरोना वायरस संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 70 हजार से अधिक हो चुके हैं. वहीं 2293 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3600 से अधिक केस सामने आये हैं, वही 87 लोगों की जान चली गयी.

ताजा अपडेट के अनुसार देश में कोरोना के कुल मरीज 70,756 हो गए हैं. इनमें से 46,008 एक्टिव केस हैं और 22,454 मरीज रिकवर हो चुके हैं. देश में अब तक 2293 लोगों की जान संक्रमण के कारण जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में देश में 87 लोगों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ेंः#Bihar: 12 नये मामले आने के बाद प्रदेश में 761 कोरोना पॉजिटिव, सीएम नीतीश ने लॉकडाउन बढ़ाने का किया है समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button