
Durban : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भारत के हाथों पहले वनडे में मिली छह विकेट से हार के बाद कहा कि उनकी टीम अच्छी साझेदारियां नहीं बना सकी. डुप्लेसिस का मानना है कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन पीछे रह गयी .
हमें बनाने चाहिये थे 300 रन
उन्होंने कहा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. बल्लेबाजी ईकाई के रूप में हमारा दूसरा सर्वोच्च स्कारे 30 या 40 में था जिससे साबित होता है कि बड़ी साझेदारियां नहीं बन सकी. वनडे क्रिकेट में साझेदारियां अहम होती है. उन्होंने कहा कि भारतीय स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे. डुप्लेसिस ने कहा कि हमें 300 रन बनाने चाहिये थे. हम इस मैदान पर बड़े स्कोर बना चुके हैं. हमने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 370 रन के लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की थी. यह कहना गलत होता कि गेंदबाज खराब थे. यदि 60-70 रन और बने होते तो हम जीत सकते थे. भारत के लिये कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने उम्दा गेंदबाजी की.
इसे भी पढ़ें: अंडर 19 विश्व कप में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारत
कोहली का विकेट लेना सबसे अहम
डुप्लेसिस ने कहा कि इससे साबित होता है कि वनडे क्रिकेट में कलाई के स्पिनरों की क्या भूमिका है. वे विकेट लेने में सक्षम होते हैं और यही आज उन्होंने किया. शतक जमाने वाले विराट कोहली के बारे में उन्होंने कहा कि उसने शानदार पारी खेली. जब वे लक्ष्य का पीछा कर रहे हों तो कोहली का विकेट लेना सबसे अहम है. वह पारी की लय बनाने में माहिर है और उसके पास अपार अनुभव है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




