
Pakur: कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज पाकुड़ के कर्मियों की लापरवाही के कारण डिग्री तीन के छात्रों को परेशानी का सामना पड़ रहा है. डिग्री थ्री के छात्रों ने कॉलेज कर्मियों की लापरवाही को लेकर बुधवार को कॉलेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी करते हुए कॉलेज प्रबंधन एवं एसकेएमयू के कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की. छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षा के लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन फॉर्म फिलअप करने की बात कहीं गयी थी. सबसे पहले जब ऑनलाइन फॉर्म फिलअप का प्रयास किया गया तो साइट नहीं खुल रहा था. छात्र जब ऑफलाइन चालान बैंक से लेकर फार्म लेने गये तो ऑफलाइन फॉर्म फिलअप करने से भी मना कर दिया गया. ऐसे में छात्र फॉर्म फिलअप करने से वंचित हो रहे हैं. छात्रों ने यह भी बताया कि कॉलेज प्रबंधन हो या कॉलेज कर्मी, छात्र-छात्राओं से सही ढंग से व्यवहार तक नहीं करते और ना कोई सही जानकारी दे पाते हैं. छात्र-छात्राओं ने कुलपति को भी आड़े हाथों लिया. कहा की स्थानीय कर्मी एक ही जगह पर वर्षों से जमे हुए हैं जिस कारण छात्रों का दोहन किया जा रहा है. छात्रों ने वर्षों से जमे हुए कर्मी एवं शिक्षक को भी स्थानांतरण करने की मांग की है.
कॉलेज प्रशासन के खिलाफ छात्रों में बढ़ रहा आक्रोश
हाल के दिनों में जिस तरह छात्रों एवं शिक्षकों के बीच खाई बन रही है इससे छात्रों की शिक्षा पर खासा असर पड़ रहा है. छात्रों द्वारा लगातार आंदोलन जारी है. कभी बीएड के छात्र, तो कभी स्नातक के छात्र कॉलेज प्रशसन के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं. बीते मंगलवार को बीएड के छात्र व कॉलेज प्रबंधन के बीच नोकझोंक हुई. कॉलेज प्रबंधन का कहना था जिनकी 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होगी उसे ही लेसन प्लान के लिए भेजा जाएगा. इसपर बीएड के छात्र भड़क गए. कहा नियम सिर्फ बीएड के छात्रों के लिए है या बीए व इंटर के छात्रों के लिए भी. छात्रों ने कहा पिछले वर्ष दो माह विलम्ब से रिजल्ट दिया गया. आखिर इतना विलम्ब सिर्फ केकेएम कॉलेज में ही क्यों होता है.
क्या कहते हैं कुलपति
इधर इस मामले में सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्विद्यालय के कुलपति डॉक्टर मनोरंजन सिन्हा से पूछने पर बताया की भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए ऑनलाईन सिस्टम अपनाने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः रसोईया के बावजूद ANM स्कूल में छात्राएं बना रही थी खाना, गैस लीक से लगी आग-दो छात्राएं झुलसी




