
Patna: भाकपा माले ने भी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले प्रदर्शन किया. भाकपा माले के सदस्य बिहार में शिक्षक बहाली प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जतायी. माले विधायकों का आरोप है कि सरकार बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर नहीं करना चाहती और इसी वजह से शिक्षक बहाली प्रक्रिया में देरी की जा रही है. भाकपा माले के विधायकों ने प्रदर्शन के दौरान नीतीश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.




