JharkhandMain SliderRanchi

दर्दनाकः आर्थिक तंगी ने ली एक परिवार की जान ! रांची में परिवार के सात लोगों ने की खुदकुशी

Ranchi: राजधानी रांची में एक ह्दय विदारक घटना सामने आयी है. कांके थाना इलाके के बोड़या में कोल्ड स्टोरेज के पास घटना है, जहां एक की परिवार के सात लोगों ने खुदकुशी कर ली है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है. वही रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कांके थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं. साथ ही डीएसपी अमित कच्छप भी पहुंचे हैं. एफएसएल टीम के पहुंचने के बाद कमरे का दरवाजा खुला गया. जहां सात लोगों का शव फंदे से झुलता मिला. शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था.

जांच में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ेंःजमशेदपुरः नहर में गिरी कार, दो की मौत-एक युवक बहा,एक की बची जान

एक की परिवार के सात लोगों ने की खुदकुशी

सामूहिक आत्महत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, आरसन्डे में ये परिवार एक किराये के मकान में रहता था. इस परिवार में सात लोग है. दीपक झा के परिवार की संदेहास्पद स्थिति में शव मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश के लिए पहुंच चुकी है. पुलिस की टीम ने काफी देर तक एफएसएल की टीम का इंतजार किया. जिनके आने के बाद आगे की जांच शुरु हुई.

जांच में जुटी एफएसएल की टीम

वही मामले को लेकर इलाके में सनसनी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे परिवार का इस तरह से सामूहिक आत्महत्या करने का कारण समझ से परे है. लोगों का कहना है कि परिवार लोअर मीडिल क्लास का है. लोगों का कहना है कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी.

आर्थिक तंगी बना कारण !

इसे भी पढ़ेंःरांची ‘सुसाइड’ कांड में पुलिस की थ्योरी- दीपक और उसके भाई ने पहले परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की, फिर दोनों ने लगा ली फांसी

शुरुआत में मिली जानकारी में ये बात सामने आ रही है कि दीपक झा का परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था. पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. वहीं मकान मालिक अलख नारायण मिश्रा ने बताया कि पिछले कई महीनों से दीपक झा ने घर का किराया नहीं दिया था. वहीं दीपक झा ने मकान मालिक से भी कुछ रुपये उधार के रूप में मांगे थे.

भागलपुर के रहनेवाले थे दीपक झा

मरने वालों में दीपक झा,उनका भाई, उनकी पत्नी, माता-पिता और दीपक के दो बच्चे शामिल हैं. सभी का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला है.ये पूरा परिवार बिहार के भागलपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. मौके पर एसएसपी अनीश गुप्ता, ग्रामीण एसपी, कांके थाना प्रभारी के अलावा एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया है. वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button