
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग)के महासचिव शंकर कुमार साहु ने दीपक कुमार हत्याकांड की जांच एसआईटी गठित कर करने का अनुरोध किया है. इस बारे में श्री साहु ने राज्य के पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम,वरीय पुलिस अधीक्षक रांची,खिजरी विधायक राजेश कच्छप को एक पत्र लिखा है.

इसे भी पढ़ें:सरकारी नौकरी : भूतपूर्व सैनिकों के लिए CISF के 2000 पोस्ट के लिए एप्लाई करने का सुनहरा मौका
उन्होंने आग्रह किया है कि इस हत्याकांड का शीघ्र उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन हो और अनुसंधान में तेजी लाकर, दीपक कुमार के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार की जाये. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दीपक कुमार को कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को ठिकाना लगाया गया है. शव को जल्द ही धुर्वा थाना की पुलिस थाने ले आई, हत्या एवं अन्य भादवि, प्राथमिकी दर्ज हुई धुर्वा थाना कांड संख्या 51/21, और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. परिजनों का कहना है कि घटना स्थल पर स्क्वायड डॉग, फोरेंसिक जांच, से घटना के संबंध में कुछ और जानकारी मिल सकती थी, लेकिन धुर्वा पुलिस ने ऐसा करना अब तक उचित नहीं समझा.
इसे भी पढ़ें:मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले में आतंकी तहसीन अख्तर से पूछताछ करेगी पुलिस




