
Ranchi : कांग्रेस के नवनियुक्त झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय एकबार रांची आ रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अविनाश पांडेय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. इस दौरान समन्वय समिति बनाने को लेकर चर्चा करेंगे. बताया जा रहा है कि पार्टी नेताओं से भी बैठक करेंगे और संगठन विस्तार पर भी बातें होंगी.
प्रभारी बनते ही अविनाश पांडेय पिछले 29 जनवरी को रांची आये थे. वे तीन दिनों तक रांची में रहकर विधायकों, सांसदों, जिलाध्यक्षों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले.
पार्टी संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली. तीन दिनों में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की. झारखंड की ताजा राजनीतिक घटना से अवगत हुये. नेताओं, विधायक व सांसदों की बैठक में अगले साठ दिनों के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गयी है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2022 : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से, 3 मार्च को बजट पेश करेगी सरकार




