
Dhanbad : उपायुक्त अमित कुमार ने शनिवार को किसानों के साथ बैठक कर उन्हें प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत अबतक जिले में 45 हजार किसानों का निबंधन कराया गया है. सभी किसान योजना का भली-भांति लाभ भी उठा रहे हैं. उपायुक्त ने कहा किसानों से इस संबंध में फीडबैक भी लिया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : मैला पिलाने की घटना की जांच को पहुंचीं अधिकारी, पूर्व पार्षद बोले- पीड़ित महिलाओं को समाज से बाहर करना चाहिए
एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण जोरों पर
उपायुक्त ने कहा कि टुंडी के मनियाडीह में एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है. इस विद्यालय के निर्माण से वहां के स्थानीय आदिवासी युवको को पठन-पाठन के लिए एक बेहतर केंद्र मिल पायेगा. ये आवासीय विद्यालय सेंटर ऑफ एक्सलेंस के रूप में कार्य करेगा.
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति
डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने हेतु 14वें वित्तीय आयोग की राशि से एलईडी बल्ब, फेबर ब्लॉक तथा सोलर जलापूर्ति पर काम जोरों पर चल रहा है. अब तक साढ़े छह हजार से अधिक एलईडी बल्ब ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जा चुके हैं. अब ग्रामवासियों को अंधेरे का सामना नही करना पड़ेगा.
महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी चलाई जा रही है. जिले में इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु कार्य योजना भी बनायी गयी है.
उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत जिले में अबतक 1 लाख 88 हजार 156 परिवारों तक निःशुल्क गैस कनेक्शन पहुंचाया जा चुका है.आने वाले सितम्बर महीने तक 72 हजार अतिरिक्त परिवारों को इस योजना से जोड़ने की कार्य योजना भी तैयार की गयी है.
इसे भी पढ़ें :पलामू : एक ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने काटा, झाड़फूंक में दो की गयी जान, एक गंभीर




