
Koderma: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रर्वतन एजेंसियों के साथ बैठक संपन्न हुआ. बैठक में अवैध शराब, हथियार, गोली, विस्फोटक, मादक पदार्थ एवं कैश के रोकथाम एवं बरामदगी की दिशा में स्थापित चेकपोस्ट को क्रियाशील बनाना, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाना, प्रत्येक पदाधिकारियों को यथा थाना प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करना, चुनाव कार्य के 48 घंटे पूर्व बोर्डर सिलिंग का कार्रवाई करना, उत्पाद एवं मद्य निषेध के कांडों में वांछित शराब कारोबारियों एवं शराब की तस्करी के मार्गो का चिन्हित कर संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई करना, कीमती धातुओं समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया. उपायुक्त ने अवैध शराब, हथियार, गोली, विस्फोटक, मादक पदार्थ एवं कैश के रोकथाम एवं बरामदगी की दिशा में स्थापित चेकपोस्ट को क्रियाशील बनाने को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिये. उन्होंने उत्पाद अधीक्षक को अवैध शराब के निर्माण व भंडारण को लेकर उचित कार्रवाई करने को कहा. जिला परिवहन पदाधिकारी को सघन वाहन जांच अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया. बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पुरूषोत्तम कुमार, उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार गोंड व अन्य मौजूद रहे.




