
Ranchi: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची में ‘प्रतिभा सम्मान’ समारोह का आयोजन राँची शहर के डीएवी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा जेईई मैन्स,जेईई एडवांस,नीट एवं सी यू ई टी जैसी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति,नई दिल्ली के निदेशक डॉ जे०पी० शूर जी,(पी एस-1) द्वारा अंग वस्त्र(शॉल)एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. डॉ शूर ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों,शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्मानित व पुरस्कृत होना बड़े गौरव की बात होती है.
विद्यालय के प्राचार्य एस के मिश्रा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सबका सौभाग्य कि आज हमारे निदेशक ने अपने बहुमूल्य समय में से कुछ समय निकाल कर हमारे नोनिहालों को सम्मानित किया. एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल कांके,राँची की अंजली मिश्रा,बैभव अरिजीत एवं मोहित आंनद को जेईई मैन्स एवं सृजन प्रिया, मनीष कुमार को नीट परीक्षा के लिए.
एस आर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग,राँची के सृजन स्वप्निल, अंकित चन्द्र अमन, नौमिश्राना तीर्थ, अदिति राज को जेईई मैन्स एवं दीप कुमार गुप्ता, प्रियंक कुमार झा, आयुष राज को नीट परीक्षा के लिए तथा शिवम,मनु श्रेया को सीयूईटी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया.
डीएवी गाँधीनगर,राँची की अदिति सिन्हा,पूनम कुमारी को जेईई मैन्स एवं रोहित कुमार को नीट परीक्षा के लिए सम्मानित किया गया.
डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु, राँची की सी यू ई टी परीक्षा की नेशनल टॉपर कात्यायिनी मदेती,सीयूईटी में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले शुभम कुमार को भी सम्मानित किया गया.
डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल,राँची के विशाल कुमार, बीरेन्द्र पाण्डेय, अंगद भगत को नीट एवं राहुल राज ,अमन कुमार, अभिजीत सिंह को जेईई मैन्स की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया.
डीएवी हेहल, राँची के अभिनव श्रीवास्तव, मयंक ,अभिज्ञान श्रीवास्तव,सशक्त केशरी को जेईई एडवांस एवं जया कुमारी,प्रिंस पटवा, मानस कुमार आदि को जेईई मैन्स व आदित्य कुमार मिश्रा को नीट, मान्या गोयल को सी यू ई टी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर अरुण कुमार क्षेत्रीय पदाधिकारी, ओ पी मिश्रा सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी,डॉ उर्मिला सिंह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, वी के पाण्डेय मैनिजर डीएवी हेहल सह प्राचार्य डीएवी बरियातु, एस के सिन्हा प्राचार्य, टी पी झा प्राचार्य,प्रज्ञा सिंह प्राचार्या एवं झारखण्ड राज्य के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के गणमान्य प्राचार्य आदि उपस्थित थे.





