
Jamtara : चिरुडीह गांव के दलित परिवार ने आज राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई.
बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी एवं जामताड़ा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगायी. साथ ही दलित परिवारों के उत्पीड़न मामले में ज्ञापन भी सौंपा.
बता दें कि पिछले दिनों जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत चिरुडीह गांव के रमजान मियां एवं कुछ दबंगों द्वारा 5 दलित परिवार को गांव से विस्थापित कर दिया था. उनके दलित परिवार को संपत्ति एवं घर से बेदखल कर दिया था.
इसे भी पढ़ें :‘बाबा का ढाबा’ वाले कांता प्रसाद ने की सुसाइड की कोशिश, आखिर ऐसा क्या हुआ था उनके साथ?
मामले में दलित परिवार के सभी लोग घर की महिलाओं के साथ उपायुक्त से मिले थे. एसटीएससी थाना में भी आवेदन दिया था. जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिवारों ने पुराना कोर्ट स्थित अंबेडकर की मूर्ति के पास 15 दिनों तक धरना दिया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 अप्रैल को एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण हलदर एवं प्रदेश एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष ने इन विस्थापित परिवारों से मिला मिलकर उनकी पीड़ा सुनी थी.
इसे भी पढ़ें :चिकित्सकों पर बढ़ते आपराधिक हमलों के खिलाफ आइएमए ने मनाया विरोध दिवस
आयोग ने जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश देकर इनके सभी संपत्ति को वापस दिलाने का निर्देश दिया था. साथ ही दोषियों पर करवाई कर इन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराने को कहा था.
मामले में दो महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है. भाजपा के जामताड़ा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने बताया कि घटना पीड़ादायक है.
दलित परिवार विस्थापन का दंश झेल रहा है और अपने ही पुश्तैनी जमीन से बेदखल है. राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से सुनकर न्याय का भरोसा दिया.
इसे भी पढ़ें :Delhi University Admission 2021: जानिये अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में कब शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया, वीसी ने दी जानकारी




