JharkhandLead NewsNEWS

साइक्लोनिक तूफान ताउ ते का असर राज्य में आंशिक, जानें किन-किन जिलों में पड़ सकता है असर

17 से 19 मई तक कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना

Ranchi: राज्य में साइक्लोनिक तुफान ताउ ते का असर आंशिक रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में तुफान का असर 17 से 19 मई तक रहेगा. ऐसे में कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ गरज और थंडरिंग की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में बादल छाये रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना संक्रमण के 2321 नये केस मिले, 48 की मौत, 7119 लोग ठीक हुए

बता दें कि साइक्लोनिक तुफान ताउ ते अरब सागर से उठा है. ऐसे में भारत के दक्षिणी पश्चिमी सुमद्री तटवर्तीय इलाकों में इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है. विभाग की मानें तो ताउ ते के आंशिक असर के बाद राज्य के तापमान में वृद्धि होगी. 19 अप्रैल तक राज्य का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होगा. हालांकि इन दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री व सिविल सर्जन को कूटने की बात करने वाले डाक्टर के खिलाफ एफआइआर दर्ज

विभाग के अनुसार चार पांच दिनों तक राज्य के तापमान में बदलाव नहीं होगा. लेकिन इसके बाद तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. 17 मई तक कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. लेकिन 20 मई तक बादल छाये रहेंगे. 17 की सुबह राज्य का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 18 मई को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं 19 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. विभाग की मानें को 21 मई से मौसम पूरी तरह साफ रहेगा.

इन जिलों में हो सकता है असर:

साइक्लोनिक तुफान ताउ ते का असर राज्य के कुछ हिस्सों में होगा. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद के अनुसार राज्य के पश्चिमी, मध्य और उत्तर भाग में बारिश के साथ थडरिंग और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन जिलों में गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ साहेबगंज, बोकारो, सरायकेला खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम शामिल है. विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: राहतः 27 दिनों के बाद तीन लाख से नीचे गिरी नये मरीजों की संख्या, मौत में गिरावट नहीं

 

Related Articles

Back to top button