DumkaJharkhand

दुमका की सीमा में घुसे 30 हथियारबंद नक्सली, पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता

Dumka: दुमका की सीमा में 30 हथियारबंद नक्सली घुसे हैं. इन नक्सलियों के बंगाल की सीमा से सटे नक्सल प्रभावित पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा गांव के पास देखे जाने की सूचना मिली है.

लॉकडाउन के दौरान 30 की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों के बंगाल की सीमा से घुसने की सूचना मिलने पर पुलिस ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है. दुमका एसपी ने बताया की नक्सलियों के घुसने की सूचना मिली है. जिसके बाद से इलाके में  पुलिस ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़ें- #CycloneAmphan का दिखने लगा असरः कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन, पुलिस सतर्क

बंगाल की सीमा से नक्सलियों के घुसने की सूचना पर जानकारी देते हुए दुमका एसपी अंबर लाकड़ा ने बताया कि अमड़ापाड़ा में सुरक्षाबलों के पिकेट से 18 मई की रात यह जानकारी मिली थी. इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

अमड़ापाड़ा के पास नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिलने पर वहां पर पिकेट मौजूद है. पुलिस को सतर्क कर दिया गया है. सत्यापन के लिए कारवाई कर रहे हैं. इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- कोरोना से मरने वालों के फॉरेंसिक पोस्टमार्टम में चीर-फाड़ न की जाये: ICMR

लॉकडाउन की वजह से बढ़ी बौखलाहट

पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान और लॉकडाउन की वजह से बौखलाहट बढ़ गयी है. लॉकडाउन का व्यापक असर अब नक्सल प्रभावित इलाकों में देखने को मिल रहा है. सड़क परिवहन बंद होने के कारण नक्सलियों को रोजमर्रा की वस्तुएं नहीं मिल पा रही हैं.

इसके अलावा अफीम की खेती का कारोबार भी ठप हो गया है. राज्यों में निर्माण स्थलों और इंडस्ट्री से जो अवैध वसूली होती थी, वह भी अब बंद हो गयी है. खाने-पीने के सामान और पैसे की सप्लाई चेन टूट चुकी है. ऐसे में नक्सली संगठनों के द्वारा लेवी के लिए वाहनों में आगजनी कर दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- #CoronaOutbreak: देश में पिछले 24 घंटे में 5,611 नये मामले, मरने वालों की कुल संख्या पहुंची 3,303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button