
Ranchi: अफीम के लिए पोस्ता के पौधों में चीरा लगाते हुए खूंटी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनलोगों की गिरफ्तारी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हुई है. गिरफ्तार आरोपियों में अड़की थाना क्षेत्र के सुखराम मुण्डा, जगन्नाथ मुण्डा और मुरहू थाना क्षेत्र के आनन्द मसीह बड़ायुद का नाम शामिल है. आरोपी के पास से चीरा लगा पोस्ता (अफीम) का पौधा, 140 ग्राम अफीम पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार खूंटी एसपी अमन कुमार को मिली सूचना पर अड़की थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए नौढ़ी पंचायत स्थित देवरीडीह में छापामारी के दौरान सुखराम मुण्डा और जगन्नाथ मुण्डा को अफीम के खेत में काम करने के क्रम में ही गिरफ्तार किया. पुलिस को पूछताछ में बताया कि अवैध रूप से अफीम की खेती करने तथा अफीम के पौधों में चीरा लगाकर अफीम को कांछ कर इक्ट्ठा किया जा रहा था. दोनो आरोपियों के पास से खेत से चीरा लगा हुआ अफीम का पौधा और चीरा लगाकर अफीम के फल से इक्ट्ठा किया गया 55 ग्राम अवैध अफीम को बरामद किया. वहीं मुरहू थाना पुलिस केवड़ा पंचायत स्थित चेन्दागुटू गांव में छापामारी कर अवैध रूप से अफीम के खेत में काम कर रहे आनन्द मसीह बड़ायुद को गिरफ्तार किया. आनन्द मसीह बड़ायुद ने पूछ-ताछ के दौरान अवैध रूप से अफीम की खेती करने तथा अफीम के पौधा में चीरा लगाकर अफीम को कांछ कर इक्ट्ठा करने की बात स्वीकार किया है. आरोपियों के पास से खेत से चीरा लगा हुआ अफीम का पौधा तथा चीरा लगाकर अफीम के (पौधा) फल से इक्ट्ठा किया गया करीब 85 ग्राम अवैध अफीम को बरामद किया गया. पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: तिसरी अंचल के राजस्व कर्मी को पांच हजार घूस लेते एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा




