Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur murder updated : अजय हत्याकांड के मुख्य शूटर हेते गिरोह का गुड्डू गोस्वामी गालूडीह से गिरफ्तार, खोले कई राज, जाने क्यों की गई हत्या

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सी रोड में अजय साव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य शूटर हेते गिरोह के गुड्डू गोस्वामी को गिरफ्तार किया है. गुड्डू की गिरफ्तारी गालूडीह से हुई है. पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने कई राज खोले है. इस मामले में आरोपी रंजित झा ने शनिवार को ही न्यायलय में सरेंडर कर दिया था. सूत्रों के अनुसार गुड्डू ने पुलिस को बताया है कि हत्या कि सुपारी मनीष सिंह ने दी थी. मनीष से उसकी मुलाकात जेल में हुई थी. घटना में उसके अलावा सन्नी सिंह, रोहित और संजीत मिश्रा के अलावा दो अन्य शामिल थे जिन्होंने रेकी की थी.

मनीष की हत्या करवाना चाहता था अजय

गुड्डू ने पुलिस को बताया कि होली के दिन मनीष सिंह और अजय के करीबी राजू के बीच विवाद हुआ था. इस मामले में मनीष ने न्यायलय में सरेंडर कर दिया था. जेल में उसकी मुलाकात मनीष से हुई थी. इधर अजय अपने साथी राजू का बदला लेना चाहता था. वह दो बड़े नेताओं के साथ मिलकर मनीष की हत्या करना चाहता था. यह खबर मनीष को मिल गई थी. मनीष ने अपने खर्च पर उसकी जमानत करवाई. मई माह में वह जेल से बाहर आ गया और अजय की रेकी करने लगा. इस बीच उसने हथियार का भी इंतेजाम कर लिया. मनीष के जेल से बाहर आते ही उसने मनीष के इशारे पर अजय की हत्या कर दी. उसने पुलिस को बताया कि अगर मनीष उसकी हत्या नही करवाता तो अजय मनीष की हत्या कर देता.

मृतक की फाइल फोटो

ये है मामला

शुक्रवार सुबह 7.30 बजे बाइक से आए अपराधियों ने उस वक्त अजय साहू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस अपने घर जा रहा था. रास्ते में सी रोड के पास अपराधियों ने उसपर फायरिंग कर दी थी. इस घटना में अजय के सिर पर तीन गोलियां लगी थी और दो गोली कमर पर लगी थी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद पत्नी लक्ष्मी साव के बयान पर पुलिस ने मनीष सिंह, रंजित झा, दीपक सिंह, राहुल, नदीम, फरहान खान, सैंकी गोयल, गुड्डू गोस्वामी, राजा सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

 

Related Articles

Back to top button