
Patna: बीजेपी के कई नेताओं और विधायकों को सीआरसीपीएफ की सुरक्षा दी गई है. सभी नेताओं के यहां शनिवार को केंद्रीय बल के 12 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भाजपा के आक्रामक विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल की सुरक्षा में सीआरसीपीएफ के 12 जवान तैनात किये गये हैं. वहीं दरभंगा से विधायक संजय सरावगी, दीघा से विधायक संजीव चौरसिया को सीआरपीएफ की सुरक्षा लगाई गई है.सभी को वाई ग्रेड की सुरक्षा दी गई है.डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी की सुरक्षा में भी सीआरपीएफ की तैनाती की गई है.
इसे भी पढ़ें:बिहार बंद में 718 लोग गिरफ्तार, 138 एफआईआर दर्ज




