TOP SLIDERWorld

अफ्रीकी  देश नाइजीरिया में क्रूरतम घटना, जिहादी संगठन बोको हराम ने 43 मजदूरों को बंधक बना कर गला काट दिया

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने हमले की निंदा की है. कहा कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है

Abuja : पश्चिमी अफ्रीकी  देश नाइजीरिया में  क्रूरतम घटना सामने आयी है. खबर है कि बोको हराम  के जिहादियों ने   खेतों में काम करने वाले 43 मजदूरों की निर्मम हत्या गला काट कर कर दी. सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया के मैदूगुरी में शनिवार को इस घटना को बोको हराम  अंजाम दिया गया. इस बारे में जिहादी विरोधी सूत्रों ने जानकारी दी कि बेहद क्रूर हमले में इन मजदूरों को पहले बांधा गया और फिर उनके गले काट दिये गये.

इसे भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के सुकमा में बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट शहीद, सात जवान घायल

बाबाकुरा कोलो के अनुसार यह काम बोको हराम का है

सूत्रों के अनुसार यह घटना कोशोबे की है. नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने हमले की निंदा की है. कहा कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है. इस भयावह हमले में बचे लोगों की मदद करने वाले मिलिशिया लीडर बाबाकुरा कोलो ने जानकारी दी कि  हमें 43 शव मिले हैं, सभी को काटा गया है छह लोग घायल हैं.

बाबाकुरा कोलो के अनुसार यह काम बोको हराम का है.  वे इस इलाके में सक्रिय है.  पीड़ित सोकोटो राज्य के मजदूर थे. ये उत्तरपूर्व में काम की तलाश में ग. थे। एक और मिलिशिया इब्राहिम लिमन के मुताबिक चावल के खेत में काम करने के लिए 60 किसानों के साथ ठेका किया गया था. उनमें से 43 को काट दिया गया है.

इसे भी पढ़े : कोयले के अवैध कारोबार पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बंगाल-बिहार-झारखंड के 40 ठिकानों पर चल रहा है छापा

2009 से अब तक 20 लाख हुए विस्थापित

खबरों के अनुसार आठ लोग अभी भी लापता हैं और शक है कि उनका जिहादियों ने अपहरण कर लिया है.  बताया गया है कि सभी शवों को जाबरमारी गांव ले जाया गया है जहां उन्हें रविवार को दफन करने से पहले रखा जायेगा.  जान लें कि 2009 के बाद से अब तक लगभग 36 हजार लोगों की जिहादी जान ले चुके हैं. और 20 लाख से ज्यादा विस्थापित हो गये हैं.

Related Articles

Back to top button