National

छत्तीसगढ़ के सुकमा में बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट शहीद, सात जवान घायल

 Raipur :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का सहायक कमांडेंट शहीद हो गया है तथा सात अन्य जवान घायल हो गये हैं. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने रविवार को बताया, ‘सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताड़मेटला गांव के करीब जंगल में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया.

इस घटना में सीआरपीएफ की 206 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट नितिन पी भालेराव शहीद हो गये तथा सात अन्य जवान घायल हो गये. इससे पहले शनिवार देर रात पुलिस अधिकारियों ने इस घटना में पांच जवानों के घायल होने की जानकारी दी थी.

इसे भी पढ़ें : किसानों का प्रदर्शन रविवार को भी जारी, हरियाणा के सीएम ने अमरिंदर सिंह पर हमला बोला

सुरक्षा बल के जवान  ताड़मेटला गांव के जंगल में थे

सुंदरराज ने बताया, चिंतलनार क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था. सुरक्षा बल के जवान शनिवार देर शाम करीब 8.30 बजे ताड़मेटला गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस घटना में सहायक कमांडेंट भालेराव समेत आठ लोग घायल हो गए थे. उन्होंने बताया कि घटना के दौरान गोलीबारी होने की जानकारी नहीं मिली है.

इसे भी पढ़ें : ओडिशा में आइएफएस अधिकारी के घर छापा, करोड़ों रुपये मिले

घायल जवानों को हेलिकाप्टर  से  इलाज के लिए रायपुर भेजा गया.

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि शनिवार को घटना में पांच जवानों के घायल होने की जानकारी मिली थी. बाद में जानकारी मिली कि इस घटना में तीन अन्य जवान भी घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल जवानों को हेलिकाप्टर के माध्यम से जंगल से बाहर निकाला गया तथा उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया.

सुंदरराज ने बताया कि घायलों में से सहायक कमांडेंट की मृत्यु हो गयी है तथा सात अन्य घायल जवानों का इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ें : Latehar : छत्तीसगढ़ के 5 डकैत गिरफ्तार, महुआडांड़ में बंदूक के बल पर की थी लूटपाट

 

 

 

Related Articles

Back to top button