
Ranchi: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत जारी पाबंदियों के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की आज शाम चार बजे बैठक बुलाई गई है. कोरोना मरीजों की कम हो रही संख्या के मद्देनजर पाबंदियों में कई तरह छूट मिलने के आसार हैं. अंतरराज्यीय बस परिचालन की अनुमति मिलने के साथ ही स्कूल-कॉलेज खोलने पर भी विचार हो सकता है. इसके साथ ही रविवार लॉकडाउन को हटाया जा सकता है. दुकान खोलने की अवधि को भी बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर कोरना प्रोटोकॉल व कुछ पाबंदियां जारी रह सकती है.
इसे भी पढ़ेंःलातेहार: खेत में काम कर रहे पति-पत्नी और पुत्र की करंट लगने से मौत, जिम्मेवार कौन ?
28 जुलाई को 24 घंटे में राज्य में 27 नये मरीज मिले हैं. सबसे अधिक बोकारो में छह व रांची में चार मरीज मिले हैं. राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 237 रह गई है. हालांकि, नये संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है, मगर संख्या काफी कम रह गई है. मालूम हो कि झारखंड एक जुलाई को अनलॉक-5 की घोषणा की गई थी. जिसके तहत पाबंदियों में कई तरह की छूट दी गई थी. अब आज की बैठक से और अधिक छूट की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ेंः लातेहार: खेत में काम कर रहे पति-पत्नी और पुत्र की करंट लगने से मौत, जिम्मेवार कौन ?




