DhanbadJharkhandLead NewsNEWS

धनबाद: मुखिया के भाई का अपहरण, पुलिस ने कराया मुक्त, दो हिरासत में

Dhanbad : सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे जयनगर बरवाअडडा के मुखिया साधु हाजरा के भाई परमेश्वर हाजरा को अशर्फी अस्पताल के पास से स्कार्पियो सवार युवकों ने अपहरण कर लिया. अपहरण के करीब एक घंटे बाद शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस ने उसे धनबाद-गोविंदपुर मार्ग पर गोल बिल्डिंग के पास से मुक्त करा लिया.

इसे भी पढ़ेंःपीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का एक और सहयोगी निवेश कुमार बक्सर से गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, अपहरण करने के बाद अपराधी परमेश्वर को बाईपास की ओर ले गए. मुखिया ने इसकी सूचना 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दी. अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस रेस हो गई. धनबाद थाना पुलिस ने बरवाअड्डा थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने तत्परता से धनबाद-गोविंदपुर मार्ग पर गोल बिल्डिंग के पास से परमेश्वर को अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त करा लिया. अभी उसे सरायढेला थाना में लाया गया है.

Related Articles

Back to top button