BiharJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का एक और सहयोगी निवेश कुमार बक्सर से गिरफ्तार

Ranchi : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. रांची के धुर्वा से दिनेश के सहयोगी की गिरफ्तारी के बाद से लगातार गिरफ्तारी हो रही है. अब पुलिस ने बक्सर से दिनेश के सहयोगी निवेश कुमार को गिरफ्तार किया है. निवेश के साथ दो अन्य लोगों की गिरफ्तार हुई है. पुलिस ने 12 लाख के करीब नगदी भी बरमाद हुई है. रांची पुलिस बक्सर रवाना हो गई है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में कोरोना का कहर  जारी, 24 घंटे में मिले 4482 संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 26 हजार के पार

बताया जा रहा है कि रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बक्सर एसपी को निवेश कुमार का राँची से बक्सर भागने की जानकारी दी थी. उसके बाद बक्सर एसपी के निर्देश पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान पकड़ा गया है. आपको बता दें कि इसके पूर्व रांची पुलिस ने दिनेश गोप के तीन सहयोगी और निवेश के भाई प्रवीण कुमार को हथियार के साथ कल गिरफ्तार किया था.

निवेश के साथ दो अन्य गिरफ्तार

बक्सर में पुलिस ने  निवेश कुमार के साथ ही शुभम कुमार पोद्दार और ध्रुव कुमार को भी गिरफ्तार किया है. इनसे  12 लाख नगद, एक कार और 14 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है. तीनों की गिरफ्तारी वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप चेकिंग के दौरान सोमवार की रात हुई है.

 

Related Articles

Back to top button