GiridihJharkhand

अनियंत्रित होकर सड़क से दूर 10 फीट गड्ढे में जा गिरी पिकअप, 7 घायल

बिहार से मवेशी खरीदकर ला रहे थे किसान

Giridih: बिहार से मवेशी खरीदकर झारखण्ड लौट रहे किसानों का पिकअप वाहन सड़क से 10 फिट दूर गड्ढे में जा पलटा. दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि वाहन में लोड मवेशी भी चोटिल है. घटना गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक की है.

मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के कुछ किसान दुधारू गाय खरीदने के लिए बिहार राज्य के छपरा गए थे. मवेशी खरीदने के बाद वे लोग एक पिकअप वाहन में गाय और बछड़ा समेत चार मवेशियों को लोड कर खुद भी उसी वाहन में सवार होकर लौट रहे थे. इसी बीच वापसी के दौरान शनिवार की सुबह तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 10 फीट दूर गड्ढे में जा पलटी. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

 ये हुए घायल

घायलों में देवरी के ढेंगाडीह के रहने वाले अजय कुमार राणा पिता सहदेव राणा, भरत वर्मा पिता मिश्री वर्मा, राजेश वर्मा पिता देवनंदन वर्मा, नीरज वर्मा पिता अक्ला वर्मा, श्याम बाबू पिता स्व. हरिलाल राय, कृष्णा वर्मा पिता रामलाल वर्मा और प्रभा राणा पिता स्वर्गीय नेम राणा शामिल है.

Related Articles

Back to top button