Sports

IPL में क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी और बिक्री को चुनौती देने वाली याचिका कोर्ट ने की खारिज

New Delhi : दिल्ली हाइकोर्ट ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी और बिक्री को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया.

इसे भी पढ़ें- मॉनसून सत्रः JBVNL में टीडीएस घोटाले को लेकर सदन में हंगामा, कार्यवाही रही बाघित

मानव की खरीद-फरोख्त का कोई सवाल नहीं उठता : कोर्ट

कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर 25,000 रूपए का जुर्माना लगाते हुये कहा कि उसने सिर्फ प्रचार पाने के लिये यह याचिका दायर की है. याचिका में खेल को गैरकानूनी बताते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बोली लगाने/नीलामी/बिक्री करने की प्रक्रिया को रद्द या अमान्य घोषित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी.

अदालत ने कहा कि यहां मानव की खरीद-फरोख्त का कोई सवाल नहीं उठता और यह एक जनहित याचिका नहीं है बल्कि यह प्रचार पाने वाली याचिका है.

इसे भी पढ़ें- चौथी बार कर्नाटक के सीएम बनेंगे येदियुरप्पा, शाम छह बजे शपथ ग्रहण, 31 जुलाई तक साबित करना होगा बहुमत

लगाये गये आरोप राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए अपमानजनक

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति हरि शंकर की एक पीठ ने कहा कि याचिका में बिक्री या नीलामी को लेकर लगाये गये आरोप राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए अपमानजनक हैं.

यह याचिका दिल्ली निवासी सुधीर शर्मा ने दायर की थी. याचिका में कथित तौर पर कानून का उल्लंघन करने वाले टीम मालिकों सहित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

Related Articles

Back to top button