National

देश ने सुनी प्रवासियों की सिसकी, मोदी सरकार खोले खजाने का ताला : सोनिया गांधी

New Delhi : देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों से सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है. देश में लॉकडाउन लागू करने के बावजूद संक्रमण के मामले बढ़ ही रहे हैं. लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार  प्रवासी मजदूरों पर पड़ी है. क्योंकि सभी मजदूर लाखों की संख्या में दूसरे राज्यों से पलायन कर रहे हैं. जिसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा है. कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप्प हैं क्योंकि वहां मजदूर ही नहीं हैं.

प्रवासियों को लेकर लगातार राजनीति भी हो रही है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर से प्रवासियों के पलायन पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. सोनिया ने मोदी सरकार से गुहार लगाई है कि वो प्रवासियों के लिए सरकारी खजाने को खोल दे. हर परिवार को 6 महीने तक 7500 रुपये प्रति माह देने की भी मांग सोनिया ने केंद्र सरकार से की है.

इसे भी पढ़ें –रांची के कोचिंग सेंटर लूट कथा-4 : ऊपर से टिपटॉप, अंदर से मोकामा घाट

सोनिया के ये हैं केंद्र से मांग

सोनिया ने मोदी सरकार से कहा है कि प्रवासियोँ के हर परिवार को 6 महीने तक 7500 रुपये प्रति माह कैश भुगतान किया जाये. उसमें से 10 हजार रुपये तत्काल प्रवासियों को दी जाये. इसके अलावा प्रवासियों की वापसी के लिए रेलवे से फ्री और सुरक्षित यात्रा का इंतजाम किया जाये. घर पहुचते ही उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाये. सोनिया ने मांग की कि प्रवासियों को गृह राज्य में ही मनरेगा के तहत 200 दिन का काम सुनिश्तिच किया जाये. जिससे वे अपने गांव में रोजगार करके परिवार पाल सकें.

सोनिया गांधी ने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से पिछले दो महीने से देश में गंभीर आर्थिक का दौर है. आजादी के बाद ये पहला ऐसा मौका है, जब देश में दर्द का मंजर सबने देखा है. कि कैसे लाखों की संख्या में मजदूर नंगे पांव और भूखे-प्यासे पैदल चल रहे हैं. हजारों किलेमीटर पैदल चलकर ये मजदूर अपने घर पहुंच रहे हैं. इनकी पीड़ा और सिसकी देश में हर किसी ने सुना, लेकिन शायद सरकार को ये नहीं दिखी.

इसे भी पढ़ें –#Corona : देश में मृतक की संख्या बढ़कर 4,531 हुई, संक्रमितों की संख्या 1.58 लाख पहुंची

घाव पर मरहम लगाने का है ये वक्त- सोनिया

सोनिया गांधी ने कहा कि करोड़ों रोजगार चले गये, लाखों की संख्या में धंधे बंद हो गये और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं. इस पीड़ा को देशभर ने झेली है. लेकिन शायद सिर्फ सरकार को इसका अंदाजा नहीं हुआ है.

इससे आगे सोनिया ने कहा कि पहले दिन से ही हर कांग्रेसी, देश के अर्थशास्त्रियों के अलावा समाज के हर तबके की ओर से कहा गया कि ये वक्त आगे बढ़कर घाव पर मरहम लगाने का है.

केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि किसानों, मजदूरों के अलावा हर तबके की मदद करने से सरकार पता नहीं क्यों इनकार कर रही है. कहा कि इस वजह से कांग्रेस के सदस्यों की ओर से फैसला लिया है कि भारत की आवाज को बुलंद करने के लिए एक सामाजिक अभियान चलाना है. इसलिए केंद्र सरकार से अपील है कि आप खजाने का ताला खोलिए और इससे  जरूरतमंदों को राहत प्रदान किजिए.

इसे भी पढ़ें –रांची के हिंदपीढ़ी में कंटेनमेंट जोन को किया गया छोटा, हटाये गये बैरिकेडिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button