GarhwaJharkhand

गढ़वा: लॉकडाउन में फंसे मजदूर की मौत, पैदल घर लौटने के दौरान उत्तर प्रदेश की रजखड़ घाटी में तोड़ा दम

Palamu/Garhwa : लॉकडाउन में बाहर के प्रदेशों में फंसे मजदूरों का घर लौटने का सिलसिला जारी है. सुविधा नहीं मिलने के कारण मजदूर पैदल या बस-ट्रकों में धक्के खाते घर पहुंच रहे हैं.

पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले के एक मजदूर की पैदल घर आने के दौरान मौत हो गयी. उसका शव उत्तर प्रदेश के हाथीनाला एवं दुद्धि के बीच रजखड़ घाटी से बरामद किया गया.

इसे भी पढेंः देश ने सुनी प्रवासियों की सिसकी, मोदी सरकार खोले खजाने का ताला : सोनिया गांधी

सूरत से वापस घर लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार गढ़वा के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के मर्चवार गांव निवासी अवधेश चौधऱी (35 वर्ष) वर्षों से सूरत में रहकर काम करता था. कोरोना के कारण देश में जारी लॉकडाउन के कारण घर वापस नहीं आ पा रहा था. झारखंड सरकार के प्रवासी मजदूरों के वापस लाने का फैसला लेने एवं ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद मजदूर अपने घर लौटने लगे. इसी क्रम में अवधेश चौधऱी भी अपने घर लौट रहा था.

सूरत से वह ट्रेन से मुगलसराय तक पहुंचा था. इसी बीच रास्ते में अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी थी. उसे बुखार आ रहा था. वह किसी तरह मुगलसराय से बस पर सवार होकर हाथीनाला पहुंचा. हाथीनाला के बाद श्री बंशीधर नगर आने के लिए कोई साधन नहीं मिलने के कारण वे पैदल ही घर आ रहा था. इसी बीच हाथीनाला एवं दुद्धि के बीच रजखड़ घाटी में अचानक उनकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः Coronaoutbreak: देश के राज्यों में कोरोना का कहर, राजस्थान में 131 व इंदौर में 78 नये केस 

सड़क पर युवक को गिरा देख दुद्धि थाने की पुलिस ने उसके पास समान में मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त की. मोबाईल से उसके घर वालो से सम्पर्क कर घटना की जानकारी दी. बुधवार को दुद्धि पुलिस अवधेश चौधऱी के घर पहुंची. औऱ अपने साथ मृतक के परिजनों को साथ में ले गयी. मृतक के चाचा गुलाबचंद चौधऱी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद करीब रात एक बजे उसका शव गांव लाया गया.

शव मृतक के घर तक नहीं ले जाने दिया गया. करीब डेढ़ बजे रात्रि में स्थानीय पुलिस के संरक्षण में लौंगा नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि उनके पिता शिवकुमार चौधऱी ने दी. घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक के घर जाकर दुःख व्यक्त किया तथा परिजनों को सांत्वना दी. परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया है.

इसे भी पढ़ेंः ईरान पर सख्ती : परमाणु समझौते के तहत मिल रही लगभग सभी रियायतों को अमेरिका समाप्त करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button