
NewDelhi : कांग्रेस राफेल का मुद्दा छोड़ने वाली नहीं है. खबर है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित राफेल घोटाले को उजागर करने और उसे जनता के समक्ष ले जाने के लिए छह सदस्यीय टास्क फोर्स बनायी है. टास्क फोर्स के सदस्य खुद राहुल गांधी की पसंद हैं. टास्क फोर्स के मुखिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी बनाये गये हैं. साथ ही टास्क फोर्स में शक्ति सिंह गोहिल, अर्जुन मोढवाडिया, प्रियंका चतुर्वेदी, जयवीर शेरगिल और पवन खेड़ा शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- मणिशंकर अय्यर की कांग्रेस में वापसी, राहुल गांधी ने निलंबन रद्द किया
टास्क फोर्स देश के अलग-अलग शहरों में 100 सभाएं करेगी
टास्क फोर्स छह माह में देश के 160 जिलों तक पहुंचेगी; राफेल के मुद्दे को जनता के सामने ले जाया जायेगा . जानकारी के अनुसार टास्क फोर्स देश के अलग-अलग शहरों में 100 सभाएं करेगी. टास्क फोर्स अपने अभियान का पहला चरण संभवतरू 25 अगस्त से शुरू करेगा. बता दें कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस राफेल के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रही है. हैदराबाद में 14 अगस्त को एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि वह राफेल घोटाले पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ डिबेट करना चाहेंगे.
इसे भी पढ़ें- सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनः नियुक्ति पर रोक लगाने को लेकर मेयर ने सीएम को लिखा पत्र
केंद्र सरकार राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर रही है
केंद्र सरकार राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर रही है. सरकार ने साफ किया है कि कांग्रेस सत्तारूढ़ दल की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहती है. इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाये गये आरोपों का जवाब पूर्व में ही संसद में दिया जा चुका है.
बताया गया है कि शनिवार को हुई एक बैठक में राहुल गांधी ने सभी प्रदेश इकाइयों को राफेल मुद्दे को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया. इस बैठक के बाद पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों केा बताया कि बैठक में मोदी सरकार के भ्रष्टाचार पर व्यापक चर्चा की गयी है. उन्होंने कहा, मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रही है.
इसे भी पढ़ें- मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए हिंदी में आवेदन नहीं लेता RMC, यह राष्ट्रभाषा का अपमान है, हिंदी में भी लें…
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




