
Thiruvananthapuram: केरल सरकार ने कोरोना वायरस को आपदा घोषित कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसका एलान किया.
इसके तहत राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. पड़ोसी राज्य कर्नाटक के भी कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के तीन मामलों की पुष्टि हुई है और सभी मामले केरल के हैं. वे सब हाल ही में चीन से लौटे हैं.
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री ने शराबी शिक्षक को गुलाब देकर लगायी क्लास, बच्चों संग जमीन पर बैठ लिया टेस्ट
मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के निर्देश पर राज्य आपदा घोषित की गयी है.
उन्होंने कहा कि करॉना वायरस संक्रमण को लेकर डरने की जरूरत नहीं है और राज्य में इस संक्रमण से बचने के लिए सभी ऐहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं.
सभी जिलों में निगरानी की जा रही है और प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : ऐसा झारखंड में ही संभव: सत्तापक्ष के 4 विधायकों ने MNREGA की सोशल ऑडिट रोकने की मांग की
कर्नाटक में भी जांच जारी
केके शैलजा ने बताया कि मरीज का कांजनगाड जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. मरीज की हालत स्थिर है.
उन्होंने बताया कि मरीज हाल ही में वुहान से लौटा था. इस बीच केरल के पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी कोरोना वायरस की जांच जारी है.
कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक राज्य में 29 नमूनों की जांच की गयी है जिसमें सभी निगेटिव पाये गये हैं.
इसे भी पढ़ें : #Dumka में प्रशिक्षण देनेवाला ग्लाइडर क्रैश, इंजीनियर की मौत, पायलट की हालत गंभीर




